दुर्ग

वन विभाग चौकीदार को जान से मारने की धमकी, देउरझाल में शादी से उपजा विवाद
18-Feb-2022 3:37 PM
वन विभाग चौकीदार को जान से मारने की धमकी, देउरझाल में शादी से उपजा विवाद

भिलाई नगर, 18 फरवरी। नंदिनी पुलिस ने विवाह समारोह के बाद बारातियों से झगडऩे वालों को समझा रहे वन विभाग के चौकीदार से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
नंदिनी पुलिस ने बताया कि ग्राम देउरझाल निवासी माधव लाल मरकाम (40 वर्ष) वन विभाग अहिवारा में दैवेभो चौकीदार है। बुधवार को उसकी भतीजी की शादी में पचेडा रायपुर से बरात ग्राम देउरझाल आयी थी। उसी रात करीब 8 बजे से 11 बजे के बीच गांव का नरेश निषाद और उसका साथी सुनील बराती लोगों के साथ लडाई झगडा कर रहे थे।

समझाईश बाद झगड़ा शांत हो गया था। शादी सम्पन्न होने के बाद अगले दिन माधव ने नरेश निषाद को बोला की रात में बराती से क्यों लड़ाई किए। इसी बात को लेकर नरेश निषाद और उसका साथी सुनील निषाद जो कि भिलाई में रहता है, दोनो ने एक राय होकर माधव की जमकर पिटाई कर दी। माधव के मुँह, माथा, होंठ, चेहरा में चोट आई है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गए हैं।
 


अन्य पोस्ट