दुर्ग

निषादराज जयंती मनाई गई
17-Feb-2022 3:50 PM
निषादराज जयंती मनाई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 फरवरी ।  
दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन के अंतर्गत शिवकोकड़ी परिक्षेत्र के ग्राम तुमाकला में निषाद राज जयन्ती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र चौबे कृषि एवं मछली पालन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, अध्यक्षता मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एमआर निषाद, विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद, जिला उपाध्यक्ष बुधारू राम निषाद, जिला संगठन सन्तोष जलतारे, जिला सचिव ओमप्रकाश निषाद, सहसचिव मलेश निषाद, अंकेक्षक सहसचिव कौशल निषाद, रामाधीन पारकर, बद्री पारकर, शमशीर कुरैशी सभापति जिला पंचायत दुर्ग जालम सिंह पटेल सरपंच बीना निषाद, देवहूति, प्रकाश कश्यप, शिव कुमार वर्मा, जीवन वर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं निषाद समाज के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम निषाद समाज के आराध्य देव महाराज एवं श्रीराम सखा गुहा निषाद राज के प्रभु श्री राम के छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण किया।

अतिथियों का बाजा गाजा के साथ स्वागत किया। स्वागत भाषण रामचंद्र निषाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया। तदोपरांत जिला उपाध्यक्ष बुधारू राम निषाद ने निषाद समाज के महान विभूतियों का योगदान एवं निषाद समाज के गौरवशाली गाथा को बखान कर जिला निषाद समाज की ओर से मांग पत्र में निषाद समाज को मांझी जनजाति के अंतर्गत आरक्षण देने कारगिल युद्ध शहीद दुर्वासा निषाद एवं पद्मश्री पुना राम निषाद के नाम पर कॉलेज के नामकरण करने एवं 16 जनवरी गुहा जयन्ती में शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग पत्र सौंपे।


अन्य पोस्ट