दुर्ग

चोर ने किया रकम व मोबाइल पार
17-Feb-2022 3:13 PM
चोर ने किया रकम व मोबाइल पार

दुर्ग, 17 फरवरी।  ड्यूटी से आने के बाद सो रहे प्रार्थी के घर से रात में अज्ञात चोर ने प्रार्थी के पलंग के पास से तीन मोबाइल, शर्ट की जेब से नगदी रकम सहित अन्य दस्तावेज की चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 18 जवाहर नगर निवासी प्रार्थी अभय बसंत विभूते बीएसपी में कार्यरत है। 14 फरवरी की रात को ड्यूटी से आने के बाद प्रार्थी लगभग 11. 30 बजे सो गया था। परिवार के लोग भी देर रात को सो गए थे। आधी रात को प्रार्थी बाथरूम जाने के लिए उठा तो देखा कि उसके पलंग के पास रखें टेबल पर उसके मोबाइल नहीं है। इस पर प्रार्थी कमरे में अपना मोबाइल ढूंढने लगा तो देखा कि जिन कपड़ों को उसने लटका कर रखा था उसके पहनने वाले कपड़े बिस्तर पर पड़े हैं। जब प्रार्थी ने कपड़े की जांच की तो उसमें रखे लगभग 11000 रुपए, भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
चोरी होने का संदेह होने पर प्रार्थी ने घर की तलाशी ली तो अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
 


अन्य पोस्ट