दुर्ग

स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी, कोचिंग खुले
16-Feb-2022 3:24 PM
स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी, कोचिंग खुले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 फरवरी।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने तथा मरीजों की संख्या लगातार घटने के कारण लगभग एक माह पूर्व जारी प्रतिबंधों को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने शिथिल करते हुए कई रियायत की घोषणा की है। जिले अंतर्गत समस्त स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, लाइब्रेरी सामान्य रूप से संचालित होंगे।

प्रशिक्षण केंद्र, शासकीय निजी हॉस्टल एवं कोचिंग भी समान रूप से संचालित किए जा सकेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी आइटम, फूड कोर्ट एवं अन्य खाद्य सामग्री प्रतिष्ठान रात्रि 12 बजे तक संचालित होंगे। सभी माल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक 50 प्रतिशत की क्षमता से संचालित करने की अनुमति दी गई है।

राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर (निगेटिव) 72 घंटे पूर्व का प्रमाण पत्र दिखाने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। आदेश में रात्रिकालीन क र्यू का उल्लेख नहीं किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिला अंतर्गत समस्त प्रकार के धरना, रैली, जुलूस आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा।

धार्मिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम, विवाह एवं दशगात्र इत्यादि में कार्यक्रम स्थलों पर अधिकतम क्षमता के 50 प्रतिशत की अनुमति होगी। 100 से 200 व्यक्तियों के स िमलित होने की स्थिति में 1 दिन पूर्व निकटतम थाना, जोन कार्यालय, नगरीय निकाय को सूचना दिया जाना अनिवार्य होगा। 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति होने की दशा में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी से लिखित अनुमति अनिवार्य होगा।

किसी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सघनता पाई जाती है तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।
विदेश से आने वाले नागरिक आगमन की सूचना निकट स्वास्थ्य केंद्र, जिला कंट्रोल रूम, राजस्व अधिकारी, संबंधित निकाय को आवश्यक रूप से देंगे तथा इस संबंध में राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कोविड 19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक, कर्मचारियों, ग्राहकों को व्यवसाय के दौरान मास्क का उपयोग करना आवश्यक होगा। निजी अस्पताल नियमित रूप से बिस्तर उपलब्धता की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपडेट करेंगे।


अन्य पोस्ट