दुर्ग

उत्तर प्रदेश रवाना हुए विधायक वोरा, करेंगे चुनाव प्रचार
16-Feb-2022 3:02 PM
उत्तर प्रदेश रवाना हुए विधायक वोरा,  करेंगे चुनाव प्रचार

दुर्ग, 16 फरवरी। विधायक और स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा आज सुबह लाईट से लखनऊ के लिए रवाना हुए। वे लखनऊ से कानपुर जाएंगे और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव में कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर बनाए गए हैं।

वोरा 18 फरवरी को वापस दुर्ग लौटेंगे। उनके साथ दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा भी रवाना हुए। वोरा को दिसंबर में कानपुर कैंट का आब्जर्वर बनाया गया था।

दिसंबर में कानपुर प्रवास के दौरान वोरा ने क्षेत्र में कांग्रेस को विजयी बनाने लगातार बैठकों का आयोजन किया और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद वोरा ने कानपुर कैंट क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट सीनियर लीडर्स को सौंप दी थी। चार दिवसीय प्रवास के दौरान वोरा लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। अब वोरा दोबारा कानपुर कैंट क्षेत्र के प्रवास पर रवाना हो गए हैं। वे चार दिनों तक कानपुर में ही रहेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।


अन्य पोस्ट