दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 फरवरी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम मचांदुर में टेम्पों चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 14 फरवरी के दिन पूरे देश में पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत माता के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
दो साल पहले कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवानों ने देश के लिए सर्वोच बलिदान दिया था। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर ग्रामीण युवाओं ने शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
हमले में सीआरपीएफ के 76 वें बटालियन के 5 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस अवसर पर प्रमुख रूप सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच गजेन्द्र साहू, पंच प्रवीण यदु, पुलिस चौकी मचांदुर से उप निरक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक मेघराज चेलक, नारायण ठाकुर, जगेंद्र साहू, सीताराम यादव, नितेश साहू, लोकेश साहू, रामपाल धर्मेंद्र साहू, जयदीप साहू, अरुण साहू, धर्मेश, जसलोक साहू, प्रकाश साहू, किशन साहू, भागवत देवांगन, हरिशंकर, कमलेश शर्मा, छन्नू साहू, ऋषि, आदित्य, मोक्षा, रोहित, कौशल निषाद, ईश्वर राजपूत, धनराज गोस्वामी, पीयूष सिंह बैस, शीत साहू, सत्येंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।