दुर्ग

तीन खाद दुकानों में दबिश, दस्तावेज खंगाले
15-Feb-2022 3:27 PM
तीन खाद दुकानों में दबिश, दस्तावेज खंगाले

दुर्ग, 15 फरवरी। कृषि विभाग की टीम ने  शहर के तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों में दबिश देकर जांच की टीम में शामिल अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद खाद एवं दवाई के स्टाक की जांच की गई। साथ ही इन प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद, दवाई आदि से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं पाटन विकासखंड के सोनपुर स्थित साहू कृषि केंद्र में दवाइयों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक लगातार तीसरे दिन कृषि विभाग की टीम द्वारा जांच की कार्रवाई जारी रही। विभाग की टीम में शामिल संभागीय अधिकारी पी राजेंद्रन, एडी सुचित्रा दरबारी एवं नवीन खोब्रागड़े ने धमधा नाका स्थित डीपीएमके, ताम्रकार फर्टिलाइजर एवं गंजपारा स्थित अग्रवाल कमर्शियल कंपनी में दबिश देकर जांच की।

उपसंचालक एसएस राजपूत के अनुसार इन प्रतिष्ठानों में संधारित किए जाने वाली पंजी एवं विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक जांच की कार्रवाई जारी थी।
श्री राजपूत के अनुसार पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर की स्थित साहू कृषि केंद्र में विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी पहुंचकर जांच की। जहां कुछ दवाइयों को बगैर स्रोत के बेचा जाना पाया गया। जिसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। साथ ही उक्त प्रतिष्ठान के संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जांच की कार्रवाई निरंतर जारी है।


अन्य पोस्ट