दुर्ग
भिलाई नगर, 14 फरवरी । बीती दोपहर बजरंग चौक राधिका नगर में दो कार आपस में भिड़ गई और चालक एक-दूसरे की गलती बताते हुए सुपेला थाना पहुँचे और काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवायी है। इस दुर्घटना में कार सवारों को कोई चोट नहीं आई है और पुलिस ने धारा 279 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि शिवा जी नगर कोहका सुपेला निवासी शिक्षक मयंक मिश्रा (28) बहन के घर राधिका नगर टाटा हेरियर क्रमांक सीजी 07 सीसी 3959 से भाई प्रवीण मिश्रा के साथ जाने के लिये निकले तभी बजरंग चौक पर सामने से टाटा कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 0728 की चालक लीनी बेनामे (33 ) तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ड्रायवर साईड के पीछे डोर को ठोकर मार दी। पुलिस के मुताबिक लीनी अयप्पा नगर कोहका निवासी मेकाहारा रायपुर में नर्स है। वह अवकाश में अपनी टाटा वीस्टा कार क्रमाक सीजी 04 एचसी 0728 से अपने भाई जोब डेविड के साथ अयप्पा नगर से राधिका नगर काम से जा रही थी। दोनों चालकों ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


