दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी। विगत दिनों पं। दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा 2020 की आयुर्वेद पाठ्यक्रम में सर्वोच्च प्राप्तांक प्राप्त टॉप फाइव छात्रों की सूची प्रकाशित की गई। जिसमें राजीव लोचन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों ने स पूर्ण पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य एवं आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत राज्य में छ: आयुर्वेद चिकित्सा महाविलय संचालित है, जिसमें दो शासकीय तथा चार निजी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय है।
राजीव लोचन आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय छग राज्य का प्रथम निजी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय है जिसकी स्थापना वर्ष 2002 में की गई, जो कि दुर्ग बालोद रोड ग्राम चंदखुरी में स्थापित है। राजीव लोचन आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय से डॉ. हेमपुष्पा साहू प्रथम, डॉ. शारदा उपाध्याय द्वितीय एवं डॉ. कुमार विक्रम साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना फटिंग ने बताया कि उपरोक्त प्रावीण्य सूची बीएएमएस के प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंकों को मिलाकर बनाई गई है।
कुल अंक 4300 में से डॉ. हेमपुष्पा साहू को 3288, डॉ. शारदा उपाध्याय को 3106 तथा डॉ. कुमार विक्रम साहू को 3084 अंक प्राप्त हुए हैं।
इस संबंध में छात्रों ने बताया कि उन्होंने विधिवत नियमित अध्ययन किया। साथ ही महाविद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षण प्रशिक्षण व्यवस्था तथा महाविद्यालय का तनाव रहित शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन प्राप्त होने के कारण उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इन उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक आर। साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने अपने पालकों, गुरुजनों के साथ ही महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।


