दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी । पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा में महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं गांव में हरियाली बिखेरने तैयार किए जा रहे फलदार पेड़ों के जंगल को लेकर काफी सराहना मिली है। इससे प्रोत्साहित होकर 64 वर्षीया बुजुर्ग महिला सरपंच पार्वती आडिल ने अब ग्राम के युवा प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाया है।
आडिल जब से सरपंच बनी है ग्राम के मनरेगा मजदूरों को भी हर साल सौ दिवस का रोजगार मुहैया करा रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्मिगुंडरा पार्वती आडिल ने जब से कार्यभार स हाला है, तब से हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराने प्रयासरत है। ग्राम की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने केंचुआ उत्पादन एवं ग्राम में हरियाली बिखेरने तैयार किए जा रहे जंगल में पेड़ों के बीच इंटरक्रा ट खेती की जा रही है।
इन कार्यों को देखने प्रदेश एवं जिले भर के अधिकारी समय-समय पर ग्राम पहुंचते रहते हैं। वही विभिन्न जगहों से भ्रमण पर आने वाले दलों द्वारा भी इसका अवलोकन कराया जाता रहा है। उनके द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों की सभी लोगों ने काफी सराहना की है। मजदूर एवं किसानवर्ग के हित में अनेक काम संचालित करने के साथ ही अब वे उनके ब‘चों को खेल में आगे लाने अनुभवी व्यायम टीचर की नियुक्ति कर विभिन्न खेलो में परांगत करने की दिशा में काम कर रही हैं। साथ ही नवोदय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी व अंग्रेजी गणित विषय में ब‘चों को परिपक्व करने टीचर नियुक्त कर पढ़ाई कराई जा रही है। किसानों की आय को बढ़ाने दरबारमोखली नाला व भरर नाला में जगह-जगह चेक डेम व स्टाप डेम निर्माण कराया जा रहा है।
साथ ही नालों व तालाबों को नए सिरे से गहरीकरण कर पुनर्जीवित किया जा रहा है, जिससे सिंचाई का रकबा बढ़े और किसान रबी व खरीफ फसल ले सके। ग्रामीणों ने बताया कि अब गाव पहले से काफी बदल गया है। सरपंच पार्वती आडिल ने यहां 20 एकड़ में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे रोपित कर यहां खेती कर महिला समूह को आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहले से ही प्रयासरत है। गांव के लोग पंचायत प्रतिनिधि के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए गांव की गलियों के अलावा तालाबों की सफाई कर स्व‘छता के प्रति अपनी रुचि दिखा रहे हैं। साथ ही शासन की योजना को हर वर्ग तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। राशन कार्ड व पेंशन वार्डवार समीक्षा कर लाभ दिलाया जाता है।


