दुर्ग
भिलाई नगर, 12 फरवरी। दल्ली राजहरा से मेकाहारा रायपुर जा रहे परिवार की कार को ट्रक कंटेनर ने तब ठोकर मारी, जब कार खुर्सीपार डबरापारा चौक पर ग्रीन सिग्नल के इंतजार में खड़ी थी। बीती दोपहर 12 बजे हुई इस दुर्घटना में कार सवार परिवार बाल-बाल बचा, मगर उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।
पुलिस के अनुसार चिखलाकसा वार्ड 12 दल्ली राजहरा निवासी हितेश अग्रवाल (31 वर्ष) माइंस में ड्राइवर है। वह बड़े भाई की कार क्रमांक सीजी 24 एस 2301 से परिवार के साथ मेकाहरा अस्पताल रायपुर जा रहा था, तभी डबरा पारा चौक खुर्सीपार में सिग्नल के इंतजार के दौरान ट्रक कंटेनर क्रमांक डीएन 09 यू 9751 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ओव्हरटेक करते हुए साईड से ठोकर मार दिया, जिससे कार का ड्रायव्हर साईड दोनों दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट से किसी को कोई चोट नहीं आई है। हितेश की रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत कार्रवाई की है।


