दुर्ग

गृहमंत्री ने नक्सली मुठभेड़ में अस्सिटेंट कमांडेंट की शहादत पर किया नमन
13-Feb-2022 3:37 PM
गृहमंत्री ने नक्सली मुठभेड़ में अस्सिटेंट कमांडेंट की शहादत पर किया नमन

उतई, 13 फरवरी।  प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच में हुए मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए असिस्टेंट कमांडेट  बी एस तिर्की की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  साहू ने कहा कि हमारे जवान अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए लगातार नक्सलियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन चला रहे है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और जल्दी हमारा प्रदेश नक्सल मुक्त होगा।
 


अन्य पोस्ट