दुर्ग
जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य बनीं नीलू ठाकुर
12-Feb-2022 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 फरवरी । छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पांच जिलो में जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के तहत दुर्ग जिले के लिए कांग्रेस नेत्री नीलू ठाकुर को जिला उपभोक्ता आयोग का सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार आलोक कुमार दुबे, सीमा गोलछा (बस्तर), चुरामन दास, ममता तिवारी(कोरिया), गिरीश श्रीवास्तव, टी दुर्गा ज्योति राव(महासमुंद), हरजीत सिंह चांवला, रंजना दत्ता (भाठापारा) के जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य नियुक्त किए गए है। दुर्ग जिले की नवनियुक्त जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य नीलू ठाकुर को नियुक्ति पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे