दुर्ग

हेमचंद यादव विवि ने एक सप्ताह में सेमेस्टर परीक्षा के 7 परिणाम घोषित किए
10-Feb-2022 4:07 PM
हेमचंद यादव विवि ने एक सप्ताह में सेमेस्टर परीक्षा के 7 परिणाम घोषित किए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 फरवरी । 
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर 2021 परीक्षा के एक सप्ताह में 7 परिणाम घोषित कर दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए परीक्षा उपकुलसचिव डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा एमएसडब्लयू प्रथम सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। एमएसडब्लयू तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

डॉ. पटेल के अनुसार आने वाले सप्ताह में स्नातकोत्तर परीक्षाओं के अनेक नतीजे घोषित करने का विश्वविद्यालय प्रशासन प्रयास कर रहा है।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विश्वविद्यालय ने एम।ए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर मनोविज्ञान के परीक्षा परिणाम घोषित किए थे जिसमें प्रथम सेमेस्टर में 98 प्रतिशत तथा तृतीय सेमेस्टर में 100 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। एमए गृहविज्ञान प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर में 100 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

एमलिब का परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत रहा। डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं की लगभग सवा लाख उत्तरपुस्तिकाओं में से महाविद्यालयों द्वारा एक लाख अ_ारह हजार उत्तरपुस्तिकाएं विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए हैं। जिनका मूल्यांकन कार्य विषेषज्ञ प्राध्यापकों द्वारा कराया जा रहा है। प्रायोगिक परीक्षाओं को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ब्लैण्डेड मोड में कराने के निर्देश महाविद्यालयों को दिए गए हैं। फरवरी माह के तृतीय सप्ताह से स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाओं के प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित की जाएगी।


अन्य पोस्ट