दुर्ग

जिला दुर्ग सीनियर मेन्स क्रिकेट खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल्स 12 को
10-Feb-2022 2:11 PM
जिला दुर्ग सीनियर मेन्स क्रिकेट खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल्स 12 को

दुर्ग, 10 फरवरी।  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रदेश स्तरीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आगामी सत्र के लिए सीनियर खिलाडिय़ों का चयन स्पर्धा 12 फररवरी  को  सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन, 11 बजे से फिजिकल टेस्ट, 12 बजे से फील्डिंग टेस्ट तथा दोपहर 2 से 4 बजे तक बैटिंग, बोलिंग एवं कीपिंग टेस्ट चयनकर्ताओं के द्वारा लिया जायेगा।

खिलाडियों का चयन क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल, एवं फिजिकल टेस्ट के आधार पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में लिया जायेगा। ट्रायल्स से 25 संभावित खिलाडिय़ों का चयन किया जायेगा। ट्रायल्स में भाग लेने हेतू योग्यता, खिलाडिय़ों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, डिजिटल व् मैन्युअल जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा  10वी व 12 वी तथा विगत 5 वर्ष की मार्कशीट, आधार कार्ड व् 2 नवीन पासपोर्ट कलर फोटो एवं क्रिकेट गणवेश व् किट के साथ ट्रायल्स में उपस्थित होवें।  चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा मार्च 2022 में आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्ग जिला से भाग लेंगे।
 


अन्य पोस्ट