दुर्ग

कार की ठोकर से बीएसपी कर्मी पत्नी समेत घायल
10-Feb-2022 2:07 PM
कार की ठोकर से बीएसपी कर्मी पत्नी समेत घायल

भिलाई नगर, 10 फरवरी । बीती रात कार की ठोकर से सेक्टर-6 में बाईक पर जा रहे दम्पत्ति घायल हो गए हैं। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्वाटर 10 ए, सडक़-1, सेक्टर-4 निवासी बीएसपी कर्मी 45 वर्षीय कमलेश मीणा रात 8 बजे अपनी पत्नी खेल बाई मीणा के साथ सेक्टर-6 ए मार्केट से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एलडब्ल्यू 5598 से अपने घर जा रहा थे, तभी कार क्रमांक सीजी 13 - 4199 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को पीछे से ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया। ठोकर से मीणा दम्पत्ति बाईक समेत सडक़ पर गिरे और कमलेश के दाहिने पैर, खेल बाई की कमर, दाहिने हाथ में चोट आई है। उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रात में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
 


अन्य पोस्ट