दुर्ग

बाईक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी ठोकर
09-Feb-2022 5:02 PM
बाईक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी ठोकर

भिलाई नगर, 9 फरवरी। कोहका शराब दुकान कुरूद रोड पर स्कूटी सवार पिता-पुत्र को बाईक सवार ने ठोकर मार दी। घायल पुत्र को पिता ने जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कोहका निवासी 44 वर्षीय शेखर साहू स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीजे 0119 से अपने पुत्र रिषी साहू (15 वर्ष) को बैठाकर घर कोहका जा रहे थे। रात 8:30 बजे जैसे ही देशी शराब दुकान कोहका कुरूद के पास पहुंचा, मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीसी 7780 का चालक तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक स्कूटी को सामने से ठोकर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र स्कूटी सहित गिर गये तथा रिषी को गंभीर चोट आई।

उसे 108 के माध्यम से सुपेला लालबहादुर अस्पताल ले गए। वहाँ से दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया।
शेखर साहू की रिपोर्ट पर स्मृति नगर थाना में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट