दुर्ग

निगम आयुक्त ने 21 कर्मियों का प्रमोशन आदेश किया जारी
09-Feb-2022 3:45 PM
निगम आयुक्त ने 21 कर्मियों का प्रमोशन आदेश किया जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 फरवरी।
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने 21 निगम कर्मचारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। इन कर्मचारियों के पद नाम परिवर्तन होने के साथ ही इनका वेतनमान भी बदल जाएगा।  नीरज पाल के महापौर बनने के बाद निगम कर्मचारियों को एक प्रकार से पदोन्नति का यह पहला तोहफा मिला है। प्रमोशन मिलने वाले कर्मचारियों में ज्यादातर राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हैं, वहीं महापौर के निज सहायक गैंदराम सिन्हा, निगम सचिव जीवन लाल वर्मा और आयुक्त के स्टेनो पुरुषोत्तम अठभैया को भी पदोन्नति मिली है, वहीं कुछ कर्मचारियों के विभागों में फेरबदल हुआ है।

आयुक्त ने आदेश जारी कर कई कर्मचारियों को प्रमोशन दिया है। प्रमोशन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में निगम सचिव जीवन वर्मा स्टेनो ग्रेड 2, देवेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम अठभैया स्टेनो ग्रेड 3, गैंदराम सिन्हा, शंकर साहनी, भैयालाल असाटी स्वच्छता निरीक्षक, मोतीलाल साहू, रविशंकर महलवार राजस्व निरीक्षक, नीलेश बागडे, कृष्ण कुमार शर्मा, पालेश्वर साहू, मनीषा श्रीवास,  राजिम निर्मलकर सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, योगेश्वर दास, राजेंद्र तिवारी राजस्व उपनिरीक्षक, जमीर अहमद, मलखान सिंह शोरी, धीरज साहू, सत्यनारायण कौशिक एवं जगदीश तिवारी सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

इसके अतिरिक्त 6 कर्मचारियों के विभागों में फेरबदल कर नवीन पदस्थापना विभाग दिया गया है। इसका आदेश अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक कौशल्या सोनी स्टेनो लेखा शाखा, तुलसिया बघेल सहायक ग्रेड 3 संपत्ति कर विभाग, राहुल राजपूत भृत्य जोन क्रमांक 3, रोशनलाल टंडन भृत्य उपायुक्त दो कक्ष, नरेंद्र कुमार साहू चौकीदार प्रथम अपीलीय कक्ष एवं प्रवीण डोंगरे भृत्य को सचिवालय में पदस्थ किया गया है। कर्मचारी महासंघ से विष्णु चंद्राकर, शरद दुबे, रामवृक्ष यादव, कृष्णा देशमुख, रामेश्वर चंद्राकर, अरुण सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र मोहन सखारकर, श्रवण ठाकुर एवं शिव शर्मा ने निगम महापौर, निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त का कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट