दुर्ग

ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण योजना पर हुई चर्चा
09-Feb-2022 3:39 PM
ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण योजना पर हुई चर्चा

दुर्ग,  9 फरवरी।  विधायक अरुण वोरा ने मंत्रालय में नगरीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों से दुर्ग शहर के विकास के लिए बनी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की है। वोरा ने ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण योजना और शहर में सडक़ों-नाली निर्माण के साथ ही तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों के अलावा अन्य योजनाओं पर चर्चा की। चर्चा के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम के वित्त प्रभारी दीपक साहू, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, एमआईसी मेंबर अनूप चंदानिया भी मौजूद थे।  

राज्य शहरी विकास अभिकरण के मु य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे से शहर विकास की योजनाओं के लिए चर्चा करते हुए कहा कि ब्याज मद की राशि से ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण सहित सडक़-नाली के कार्य कराए जाएं। इसके अलावा शहर के 14 प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण करने का काम राज्य प्रवर्तित योजना से कराना प्रस्तावित है। सीईओ ने कहा कि ब्याज मद की राशि से विकास कार्य कराने की अनुमति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके लिए शीघ्र ही अनुमति दे दी जाएगी।  

चर्चा के बाद वोरा ने दुर्ग नगर निगम के अफसरों से कहा है कि दुर्ग शहर के विकास कार्यों को तन्मयता और लगन के साथ पूरा कराने जुट जाएं। वर्तमान में जितने विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उन सभी कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए। मार्च में राज्य का बजट पारित होने के फौरन बाद शहर के विकास के लिए राशि मिलेगी। इन कार्यों के लिए भी सभी अग्रिम तैयारियां कर ली जाएं। विकास कार्यों में तेजी लाना आवश्यक है। इसके लिए टार्गेट बनाकर सभी विकास कार्य पूर्ण कराया जाए।

 


अन्य पोस्ट