दुर्ग

प्राणघातक हमला, गिरफ्तार
09-Feb-2022 3:26 PM
प्राणघातक हमला, गिरफ्तार

दुर्ग,  9 फरवरी।  मामूली बात को लेकर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिर तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 294, 506 बी, 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से धागा, चाकू बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक परमेश्वर ढीमर निवासी शिवपारा पर आरोपी दीपेश ठाकुर ने मामूली बात पर चाकू से गंभीर वार कर दिया था। जिसे बेहोशी हालत में खुर्सीपार अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया था।
घायल परमेश्वर ढीमर की मां चंपी ढीमर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया था।
 


अन्य पोस्ट