दुर्ग

हत्या के आरोपी का सुराग पाने लगी टीम
09-Feb-2022 3:25 PM
हत्या के आरोपी का सुराग पाने लगी टीम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  9 फरवरी । 
शासकीय आईटीआई खुर्सीपार के ग्राउंड में रविवार को हुई युवक की हत्या के आरोपी का पता लगाने  पुलिस की टीम लगी हुई है। खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को दिशा दी जा रही है। आसपास के लोगों एवं कुछ संदिग्धों से पूछताछ  की जा रही है और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं,  जिसके आधार पर पुलिस जांच को दिशा दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिर त में होगा। उल्लेखनीय है कि रविवार की रात को खुर्सीपार के शासकीय आईटीआई ग्राउंड में एक युवक का पत्थर से सिर  कुचली लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के कपड़े की तलाशी ली तो मोबाइल फोन मिला था। जिसके आधार पर उक्त लाश मोनू कुमार निवासी क्रांति चौक उडिय़ा पारा खुर्सीपार की होना पाया गया था। मृतक मोनू कुमार शुभम धुमाल पार्टी में काम करता था। रविवार की रात लगभग 11 बजे वह घर से निकला था लेकिन रात भर घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी हत्या होने की जानकारी परिजनों को मिली थी।


अन्य पोस्ट