दुर्ग

मिशन इंद्रधनुष शुरू
08-Feb-2022 3:35 PM
मिशन इंद्रधनुष शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी । 
कलेक्टर जिला दुर्ग डॉ सर्वेष्वर नरेंद्र भूरे के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, डॉ. सीबी एस. बंजारे जिला टीकाकरण अधिकारी के मार्गदर्षन में कोरोना महामारी दौरान टीकाकरण कार्यक्रम के कवरेज के सुदृणीकरण हेतु सघन मिषन इन्द्रधनुष 2022 अभियान जिला में चलाया जा रहा है।

विधायक अरूण वोरा एवं शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल की गरिमामय उपस्थिति में सघन मिषन इन्द्रधनुष 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया, जिसमें विभाग से डॉ. सीबीएस बंजारे जिला जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. आरके मल्होत्रा षिषु रोग विषेषज्ञ जिला चिकित्साय दुर्ग, दिल्ली हेल्थ मिनिस्ट्री से डॉ. चन्द्रकांत मोघे, डब्ल्यू. एच. ओ. से डॉ. अनुप कुमार चंभारे, युनिसेफ से निषा सोनी, सिटी प्रोग्राम मैनेजर संजीव दुबे, जीवन दीप समिति से दीलिप ठाकुर, जिला टीकाकरण केंद्र से मीना यादव एवं एएनएम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के समस्त टीकाकरण स्टॉफ उपस्थित थे।

जिले स्तर से समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं विकासखण्ड स्तर से खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, बीईटीओ सुपरवाइजर द्वारा क्षेत्र का सत्त भ्रमण कर मॉनीटरिंग की जायेगी। अभियान 03 राउण्ड में 07 दिन कार्य दिवस में प्रथम राउण्ड 07 फरवरी, द्वितीय राउण्ड 7 मार्च, तृतीय राउण्ड 4 अप्रैल को होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएस ठाकुर ने आम जनता से अपील की है कि 0 से लेकर 02 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण के साथ-साथ सघन मिषन इन्द्रधनुष का उद्ेष्य ड्राप-आउट एवं लेफ्ट-आउट बच्चों को टीकाकरण के लिए बच्चों को अपने नजदीक टीकाकरण केंद्र में भेजें।


अन्य पोस्ट