दुर्ग

आवासीय विद्यालय का निर्माण अंतिम चरण पर
08-Feb-2022 2:58 PM
आवासीय विद्यालय का निर्माण अंतिम चरण पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी।
शहर में निर्माणधीन प्रयास आवासीय विद्यालय के परिसर का परीक्षण करने के लिए कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने  प्रयास आवासीय विद्यालय के सभी लोर का निरीक्षण किया। जिसमें आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की उप संचालक ने कलेक्टर को बताया कि ग्राउंड लोर में कक्षाएं लगाई जाएंगी और ऊपर की मंजिलों में रहने व भोजन की व्यवस्था है।

विद्यार्थियों के रहने के लिए अलग-अलग साईज में रूम निर्मित हैं, जिसमें प्रत्येक रूम में विद्यार्थियों के लिए 4, 6 और 8 के अनुपात में रहने की व्यवस्था की गई है। उनके लिए हाइजीन युक्त रसोई और बैठकर खाने के लिए भोजन कक्ष की व्यवस्था भी की गई है।  सुरक्षा और प्राइवेसी के आधार पर बॉयज और गल्र्स सेक्शन को अलग-अलग एक ही स्ट्रक्चर पर आधारित बनाया गया है। कलेक्टर ने इसके अलावा उपसंचालक से लाइब्रेरी और प्रयोगशाला आदि के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बच्चों को सर्व सुविधा युक्त और सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने कक्षाओं के लिए ब्लैक बोर्ड, टेबल, कुर्सी के संबंध में भी जानकारी ली और उसे उच्च गुणवत्ता का होने को कहा। उपस्थित पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को कलेक्टर ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कर संबंधित विभाग को सौंपने के लिए कहा ताकि इंटीरियर से संबंधित व्यवस्थाओं को भी शीघ्र पूरा किया जा सके। बरसात के दिनों में या असमय बारिश पर परिक्षेत्र के अंदर किसी भी प्रकार से पानी का जमाव न हो इसके लिए अंदर की सडक़ की लेवलिंग और नाली की लेवलिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कांक्रीट युक्त नालियों के निर्माण के लिए कहा ताकि  बेहतर और मजबूत स्ट्रक्चर मिले। उन्होंने इंजीनियर को फरवरी माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा ताकि शीघ्र से शीघ्र प्रयास आवासीय विद्यालय का शुभारंभ कर इसके संचालन का कार्य किया जा सके।


अन्य पोस्ट