दुर्ग

देवांगन समाज का गौरवशाली पौराणिक इतिहास रहा है- दिनेश
07-Feb-2022 2:51 PM
देवांगन समाज का गौरवशाली पौराणिक इतिहास रहा है- दिनेश

परमेश्वरी जयंती पर वाटर फिल्टर व अन्य सुविधा सामग्री का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 फरवरी। 
नगर देवांगन समाज द्वारा वार्ड 4 गया नगर स्थित परमेश्वरी सामाजिक भवन में देवांगन समाज की ईष्ट देवी माता परमेश्वरी की जयंती  हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन की पार्षद निधी से स्थापित वाटर फिल्टर मशीन व भवन में लगे ऐसी तथा भवन के जीर्णोद्धार कार्य का पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने रिबन काट कर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद  लीना देवांगन ने किया, इससे पूर्व सभी सामाजिक बंधुओं कि उपस्थिति में भवन में विराजित माता परमेश्वरी की मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर समाज की उन्नति के लिए माता से प्रार्थना किया गया।
इस दौरान नगर निगम के एल्डरमेन कृष्णा देवांगन देवांगन समाज व परमेश्वरी शिक्षण समिति अध्यक्ष राकेश देवांगन, पूर्व अध्यक्ष सखाराम देवांगन, भूषण लाल देवांगन, रमन देवांगन, दुष्यंत देवांगन, अजित देवांगन, लक्ष्मीनारायण देवांगन, सचिव भूषण देवांगन, गोविंद देवांगन, पवन देवांगन शाला के प्रचार्या लक्ष्मी राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय  बंधुगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने परमेश्वरी जयंती व बसंत पंचमी पर शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि देवांगन समाज का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। दुर्गासप्तशती पाठ में मा दुर्गा जी कि 108 स्वरूपो में से एक रूप माता परमेश्वरी जी की भी वर्णन है, जिसने मानव तन को वस्त्र कि आवश्यकता को ध्यान में रखकर कोष्टा अर्थात देवांगन कुल की उत्पत्ति किया है।

पूर्व सभापति दिनेश देवांगन आगे कहा कि देवांगन समाज जागरूक समाज है, जिसमे शिक्षा के महत्व उच्च स्थान देता है। वार्ड पार्षद लीना देवांगन ने कहा कि वे अपने पार्षद निधी मे से एक लाख की राशि सामाजिक भवन में संचालित स्कूली बच्चों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान कि है ताकि सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ व शीतल पानी पीने के लिए मिल सके। भवन में आवश्यकतानुसार और सुविधा प्रदान की जाएगी देवांगन समाज अध्यक्ष राकेश देवांगन ने सामाजिक व शैक्षणिक भवन में पार्षद निधी से वाटर फिल्टर व अन्य सुविधा सामग्री प्रदान करने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज गौरांवित है कि वार्ड में माता परमेश्वरी की कृपा से लगातार 18 वर्षो से समाज के पार्षद का प्रतिनिधित्व है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक देवांगन, मनोज देवांगन, परदेशी राम देवांगन, दीनू राम देवांगन, डोमन देवांगन, शुभम देवांगन, शिवम् देवांगन, देव कुमार देवांगन, देवानंद देवांगन, दीपिका देवांगन, नीलू देवांगन, प्रतिभा देवांगन, सुषमा देवांगन, संगीता बाली स्कूल की शिक्षिका चन्द्रकला यादव, आकांक्षा यादव, टेकेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में समाजिक बंधु उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट