दुर्ग

निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का नामकरण लता के नाम पर करने छत्तीसगढ़ मंच ने की मुख्यमंत्री से मांग
07-Feb-2022 2:47 PM
निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का नामकरण लता के नाम पर करने छत्तीसगढ़ मंच ने की मुख्यमंत्री से मांग

दुर्ग, 7 फरवरी।  छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने दुर्ग साइंस कॉलेज परिसर में बन रहे निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का नाम स्वर कोकिला स्व लता मंगेशकर के नाम से करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, संरक्षक तुलसी सोनी, दिनेश जैन ने बताया कि उक्त निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का नाम स्व लता मंगेशकर के नाम से रखने तथा शहर के किसी एक चौक का नामकरण करने हेतु छत्तीसगढ़ मंच एवं शहर के समस्त गायक कलाकार, संगीत प्रेमी मुख्यमंत्री , गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा,  महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव एवम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञात हो की  सर्वप्रथम पूरे छत्तीसगढ़ में सुश्री लता दीदी के जन्म दिन 28 सितंबर को प्रतिवर्ष सुनहरी यादें संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है।

लताजी के नाम पर ऑडिटोरियम एवं शहर के किसी एक चौक का  नामकरण करने के लिए मुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मांग करने वालों में छत्तीसगढ़ मंच के हरीश सोनी, संजय खंडेलवाल, पुरवा श्रीवास्तव, कृति बक्शी, भाविनी अग्रवाल, कंचन पाटिल, पुष्पांजलि हिरवानी, श्रीजा दलाल, अन्वेशा गुप्ता, प्रणव सोनी, निमित्त मटियारा, शुभम दीक्षित, फरिश्ता पीटर, हीरा मानिकपुरी, जानकी रमैया जी,गुलाब चौहान,महेंद्र गर्ग, त्रिलोक सोनी,  अनिल ताम्रकार, गुरमीत सिंग भाटिया, मनप्रीत सिंग  भाटिया, यूनुस चौहान, मदन डोंगरे, बाबू भाई, निलेश श्रीवास्तव ,गणेश चंदवानी,जया भारद्वाज आदि शामिल है।


अन्य पोस्ट