दुर्ग

नदी में डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
06-Feb-2022 4:36 PM
नदी में डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 फरवरी । 
शिवनाथ नदी के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देख बेलौदी के सरपंच ने मोबाइल फोन के माध्यम से जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को सूचना दी। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। अज्ञात शव की पतासाजी करने पर रोशन मांडले पिता गोवर्धन मांडले (30) वर्ष निवासी नगपुरा के रूप में शिनाख्त हुई।

जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी सीताराम ने बताया कि शव में किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं पाए गए हैं। जिससे प्रतीत होता है कि मृतक की नदी में डूबने से मौत हुई है। शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल मरच्यूरी भेजवा दिया गया है।

परिजनों ने मृतक की गुमशुदगी का रिपोर्ट 3 फरवरी को पुलगांव थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों  ने पुलिस को बताया गया कि रोशन मांडले की दिमागी हालात ठीक नहीं थी। जिसका इलाज भी परिजनों द्वारा कराया जा रहा है।  मृतक इससे पहले भी घर से बिना बताए निकल चुका था जिसके बाद वापस आ गया था।


अन्य पोस्ट