दुर्ग

ट्रेलर ने ट्रक को मारी ठोकर अपराध दर्ज
06-Feb-2022 4:36 PM
ट्रेलर ने ट्रक को मारी ठोकर अपराध दर्ज

दुर्ग, 6 फरवरी ।  रायपुर से लोहे के एंगल लोड कर नागपुर जा रही ट्रक को बाफना टोल प्लाजा पर ट्रेलर चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे ट्रक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग रहे ट्रेलर चालक को आरटीओ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।

प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि नागपुर निवासी जवाहर लाल सोनी नागपुर से ट्रक लेकर रायपुर आया हुआ था। रायपुर से उसने अपनी ट्रक क्रमांक एमएच 40 वाई 3602 को लेकर नागपुर की ओर वापस जा रहा था। 4 फरवरी को प्रार्थी जवाहर लाल गाड़ी लेकर बाफना टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो वहां पर आरटीओ पुलिस द्वारा कागजात की जांच की जा रही थी। इस पर प्रार्थी ने ट्रक को किनारे में रोका और कागजात लेकर आरटीओ पुलिस के पास जांच के लिए पहुंचा। जब वह वापस आकर ट्रक में बैठा।

इसी दौरान ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीजी 5497 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खड़ी ट्रक को ठोकर मार दी।
 


अन्य पोस्ट