दुर्ग

दुर्ग-पाटन निर्माणधीन सडक़ निर्माण में विलंब भाजपाईयों ने झाड़ू लगाकर किया प्रदर्शन
05-Feb-2022 4:52 PM
दुर्ग-पाटन निर्माणधीन सडक़ निर्माण में विलंब भाजपाईयों ने झाड़ू लगाकर किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 फरवरी । 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  दुर्ग से पाटन निर्माणधीन सडक़ निर्माण में विलंब निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग के आरोप लगाते हुए झाड़ू लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
ज्ञात हो कि दुर्ग से पाटन मार्ग का उन्नयन कर चौड़ीकरण करण किया जा रहा है, इस सम्बंध में जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चन्द्राकर ने  कहा कि दो साल अवधि के व्यतीत हो जाने के बाद भी सडक़ का निर्माण अधूरा है,  मटेरियल फैला हुआ है, सडक़ डायवर्शन भी जगह जगह किया गया है, जिससे इस मार्ग में दुर्घटना हो रही है, उन्होंने मुख्यमंत्री एव संबंधित विभाग से पूछा कि और कितने दिनों तक जनता को परेशान करेंगे।

मध्य मण्डल अध्य्क्ष ने खेमलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने यह प्रदर्शन किया गया। अधूरे ,घटिया निर्माण से लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। भाजपा विधायक दल के सचिव जितेंद वर्मा का कहना है कि पाटन की जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने है, लेकिन उन्हें ही जनता के जान माल की परवाह नहीं है। सडक़ निर्माण में विभाग एवं ठेकेदार लापरवाही बरत रहे है, जिससे जनता त्रस्त है, सडक़ निर्माण के विलम्ब ने लोगो की जान ले रही है। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर ने किया।

श्री चन्द्राकर ने कहा कि मार्ग जल्दी एवं मजबूत बनना चाहिए। इस अवसर पर दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष  श्री मति निशा सोनी, रानी बंछोर,  निर्मला जय वर्मा जनपद सदस्य, अर्सनारा पूर्व सरपंच सुलेन साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू मध्य मंडल महामंत्री और असर नारा सरपंच हरी शंकर साहू, हर्ष भाले, पोषण वर्मा, राजेंद्र वर्मा,  युवा मोर्चा जिला मंत्री केवल देवांगन ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, महामंत्री सागर सोनी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कालेश्वर शुक्ला, विकाश बारले , यशवंत सेन टिकेंद्र वर्मा, डेहर  लाल साहू , संतोष साहू , मुरारी वर्मा , संतोष वर्मा , प्रेमलाल साहू दिलीप साहू, शंकर यदु, रमेश साहू, पुनाराम साहू , पुनाराम साहू, लक्ष्मण साहू, राम कृष्ण निर्मल, शीतल साहू , बुधारू साहू, राम निवास साहू, ईश्वर कमल साहू, नोहर साहू के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट