दुर्ग

शीतला मांदिर में 15 मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा
05-Feb-2022 4:26 PM
शीतला मांदिर में 15 मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा

धमधा, 5 फरवरी ।  श्री शीतला मंदिर सेवा समिति के संचालक अशोक कसार के प्रयास से धमधा नगर के जगतजननी मातेश्वरी श्री शीतला (बुढ़ी माई) एवं श्री हनुमान जी के आशीर्वाद एवं नगर के नगरवासियों के विशेष सहयोग से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अत्यंत हर्ष के साथ सम्पन्न हुआ। श्री शीतला मंदिर नवनिर्मित भवन में श्री नवदुर्गा मूर्ति, श्री गंगा मैय्या, श्री लक्ष्मी नारायण जी, श्री सीताराम जी, सप्तश्रृंगी माता एवं श्री शितला माता जी की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं कलशरोहण आयोजित किया गया। साथ ही पूर्णाहुति, आरती एवं प्रसादी दिया गया।
 


अन्य पोस्ट