दुर्ग

उधारी रकम वापसी को लेकर मारपीट
05-Feb-2022 3:30 PM
उधारी रकम वापसी को लेकर मारपीट

दुर्ग, 5 फरवरी।  उधारी में आरोपी ने चश्मा तो लेकर चला गया लेकिन जब प्रार्थी ने अपने पैसे की मांग की तो आरोपी ने मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में तोडफ़ोड़ की। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 427 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक शंकर नगर दुर्ग निवासी उदय प्रफुल्ल चावड़ा की स्टेशन रोड पर मोदी जनरल स्टोर के पास चश्मा दुकान है। कुछ दिन पूर्व तकिया पारा निवासी आरोपी ए.के. खान ने 2400 रुपए का चश्मा लेकर गया था और बाद में पैसा देने की बात कही थी। जब प्रार्थी ने उसे फोन करके पैसे की मांग की तो आरोपी ए.के. खान अपने दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी के हाथ, पैर आदि में चोट आई. दुकान में रखे डेस्कटॉप, चश्मे व अन्य सामानों को तोड़ दिए।


अन्य पोस्ट