दुर्ग
ताला तोडक़र जेवरात की चोरी
05-Feb-2022 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 फरवरी । घर में ताला लगा कर प्रार्थी ड्यूटी गया हुआ था। जब वह रात को वापस आया तो देखा अज्ञात चोर ने घर का ताला तोडक़र आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक स्कूल पारा चंदखुरी निवासी किशन लाल देवांगन एसबीआई में बीमा एजेंट का कार्य करता है। वह घर पर अकेला था। 2 फरवरी की सुबह 10 बजे वह घर में ताला लगाकर काम पर चला गया था। शाम को जब वह 7. 45 बजे वापस आया तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर आलमारी का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने अलमारी में रखे 1 जोड़ी चांदी के पायल, एक सोने का मंगलसूत्र की चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे