दुर्ग

रुपए की मांग कर किया प्रताडि़त, मामला दर्ज
05-Feb-2022 3:11 PM
रुपए की मांग कर किया प्रताडि़त, मामला दर्ज

दुर्ग, 5 फरवरी ।  दहेज के लिए एक पति द्वारा अपनी पत्नी को प्रताडि़त करना महंगा पड़ा। मामले में 28 वर्ष की पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी पति प्रणेश गोलछा महावीर कालोनी दुर्ग निवासी के विरुद्ध धारा 498 ए के तहत जुर्म दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया गया है। फिलहाल आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता  खंडेलवाल कालोनी दुर्ग निवासी पीडि़ता की 27 जून 2020 को पूरे रीति रिवाज के साथ महावीर कालोनी निवासी प्रणेश गोलछा से शादी हुई थी। शादी में  परिवारवालों ने अपने हैसियत से बढक़र दहेज दिया था, किन्तु शादी के तीन माह बाद से ही प्रणेश गोलछा व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पीडि़ता को दहेज के रुप में 25 लाख रुपए और लाने मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताडि़त किए जाने लगा गया। पति द्वारा पीडि़ता से शराब के नशे में मारपीट भी की जाती रही। ब‘ची होने के बाद से पीडि़ता पर ससुराली पक्ष द्वारा 40 लाख लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वह ससुराल छोडक़र अपने मायका खंडेलवाल कालोनी आ गई थी।


अन्य पोस्ट