दुर्ग

रोटी नहीं बनाई तो पति ने पीटा, जुर्म
04-Feb-2022 3:50 PM
रोटी नहीं बनाई तो पति ने पीटा, जुर्म

भिलाई नगर, 4 फरवरी । केम्प-1 में पत्नी ने रोटी नहीं बनाई तो पति ने लोहे के हैंगर से उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। बेटी के बीचबचाव बाद आरोपी घर से निकल भागा।
छावनी पुलिस ने बताया कि बीती सुबह शास्त्री नगर कैम्प-1 निर्मल सत्संग दरबार के समीप निवासी 64 वर्षीय मंजीत कौर से उसके पति गुरूदीप सिह ने पारिवारिक बातों एवं रोटी बनाने की बात को लेकर गालियां दी और विरोध करने पर उसे लोहे के हेंगर से पीटा।
मंजीत के हाथ की उंगलियों में चोट आई है। उनकी पुत्री सरबजीत के बीचबचाव करने पर गुरूदीप वहां से निकल गया। मंजीत की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट