दुर्ग

जामुल में नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे किया रेप, गिरफ्तार
04-Feb-2022 3:26 PM
जामुल में नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे किया रेप, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 फरवरी।
जामुल पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शाहरूख खान (22) के खिलाफ धारा 376, 506 और 4 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जामुल थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि अटल आवास निवासी शाहरुख खान (22) रोजी मजदूरी का काम करता है। 26 जनवरी को उसने देखा कि एक घर में 15 साल की लडक़ी अकेली है। लडक़ी के माता-पिता बाहर गए थे तो दोपहर 2 बजे के करीब मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे सूनसान क्षेत्र में ले गया और लडक़ी के शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। जब किशोरी के परिजन आए तो किशोरी को रोते बिलखते पाया। आरोपी की धमकी से किशोरी व उसके माता-पिता काफी डरे गए थे। उन्होंने डर के मारे थाने में शिकायत भी नहीं की।

उन्होंने पाया कि आरोपी फिर से उनके ऊपर दबाव डालने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद लडक़ी को लेकर उसकी मां 3 फरवरी की रात जामुल थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर थाने लाया और पूछताछ कर आज न्यायालय में पेश किया है।


अन्य पोस्ट