दुर्ग

कारोबारी से लूट, मारपीट कर वाहन-मोबाइल, नगदी ले फरार, 2 पर जुर्म
04-Feb-2022 3:18 PM
कारोबारी से लूट, मारपीट कर वाहन-मोबाइल, नगदी ले फरार, 2 पर जुर्म

भिलाई नगर, 4 फरवरी । दुर्ग से देर रात फ्लावर डेकोरेशन कर सेक्टर-6 लौट रहा व्यवसायी लूट का शिकार हो गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हमीद एवं श्रवण बंगाली के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। आरोपी व्यवसायी का वाहन, मोबाइल और नगदी लूट कर फरार हो गए।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी 24 वर्षीय पी. आदिल फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। वह बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात दुर्ग से बलून लेकर वापस अपने घर आ रहा था। रात को वह जैसे ही सेक्टर-6 सी मार्केट अपनी दुकान के पास पहुंचा, मोहम्मद हमीद एवं श्रवण बंगाली ने उसका रास्ता रोक मारपीट करते हुए उससे मोबाईल, जेब में रखे 500 रुपये और होंडा ग्रेजिया वाहन क्रमांक सीजी 07 बीयू 8187 लूट कर फरार हो गए। मारपीट से आदिल के बाएँ हाथ और चेहरा मे चोट आई है।
वहां से पीडि़त भागकर घर पहुँचा और मां जाहिदा एवं पत्नी प्राची को घटना की सूचना दी। चोट अधिक होने की वजह से 3 फरवरी को उसने कोतवाली थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


अन्य पोस्ट