दुर्ग

डेढ़ दर्जन खाद दुकानों में की जांच, कृषि विभाग की टीम ने पकड़ी दर और तौल में गड़बड़ी
04-Feb-2022 3:03 PM
डेढ़ दर्जन खाद दुकानों में की जांच, कृषि विभाग की टीम ने पकड़ी दर और तौल में गड़बड़ी

दुकानों को जारी किया गया नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 फरवरी।
कृषि विभाग के राज्य, जिला एवं विकास खंड स्तरीय संयुक्त दल ने  कुल 16 उर्वरक प्रतिष्ठानों में दबिश देकर जांच की जांच के दौरान दल ने अनेक प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाया, वहीं बहुत से दुकानों में उर्वरक नियंत्रण आदेश का भी उल्लंघन किया जा रहा है। रासायनिक खाद की कालाबजारी एवं मुनाफाखोरी रोकने जिले के उर्वरक प्रतिष्ठानों में राज्य, जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय गठित संयुक्त दल द्वारा विख -दुर्ग 5, पाटन 5 एवं धमधा में 6 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। तीन विकासखण्डों हेतु अलग-अलग दलों का गठन किया गया। इसमें विकासखण्ड-दुर्ग में राज्य स्तर से डॉ. सुमित सोरी, सहायक संचालक कृषि, संभागीय कार्यालय पुष्पा राजेन्द्रन, सहायक संचालक कृषि एवं निरीक्षक एवं कृषि विकास अधिकारी अमित जोशी द्वारा निरीक्षण किया गया। विकासखण्ड-पाटन में एस।के।कोर्राम सहायक संचालक कृषि, डी. केद्विवेदी, सहायक सां ियकीय अधिकारी एवं निरीक्षक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद एवं सौरभ वर्मा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही विकासखण्ड-धमधा में सुचित्रा दरबारी सहायक संचालक कृषि एवं निरीक्षक कृषि विकास अधिकारी करूणा पटेल एवं अनिल चन्द्राकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने दबिश देकर जांच की।

विकासखण्ड-दुर्ग के कृषि विकास केन्द्र गंजपारा दुर्ग, मधुबन ट्रेडर्स नगपुरा, डीपीएम के फर्टिलाईजर नई गंज मण्डी दुर्ग निरीक्षण किया गया। जहां उर्वरक गुण (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड 28 (1) का उल्लघंन मानते हुये 21 दिनों के लिए विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। कृषि विकास केन्द्र गंजपारा दुर्ग मधुबन ट्रेडर्स, नगपुरा, रामदेव फटिर्लाईजर चिखली, खण्ड 5 एवं खण्ड 35 (1) के तहत अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार पाटन अंतर्गत वर्मा कृषि केन्द्र गाडाडीह में उर्वरक गुण (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड 28 (1) का उल्लघंन पाया गया, जहां भी 21 दिनों के लिए विक्रय प्रतिबंध लगाया गया।

सिन्हा कृषि केन्द्र केसरा में यूरिया खाद स्कंघ मशीन एवं भौतिक स्कंध में अंतर पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। वर्मा कृषि केन्द्र गाडाडीह, सिन्हा कृषि केन्द्र केसरा रामसिंग देवांगन पाटन, साहू कृषि केन्द्र सोनपुर एवं कृषि सेवा केन्द्र पाटन को खण्ड 4, खण्ड 5, खण्ड 7 एवं खण्ड 35 (1) के तहत कारण बताओं नोटिस जारी किया है। धमधा विकासखण्ड के कान्हा कृषि केन्द्र कु हारी द्वारा उर्वरक गुण (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड 28 (1) का उल्लघंन पाये जाने पर 21 दिनों के लिए विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। खण्ड 4, खण्ड 8 (3) एवं खण्ड 35 (1) के तहत भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। शारदा कृषि केन्द्र कु हारी एवं नर्मदा कृषि केन्द्र कु हारी का मशीन एवं भौतिक स्कंध में अंतर पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।


अन्य पोस्ट