दुर्ग

पुरानी रंजिश, 4 ने मिलकर महिला का बाल पकड़ घसीटते हुए पीटा, जुर्म दर्ज
04-Feb-2022 1:11 PM
पुरानी रंजिश, 4 ने मिलकर महिला का बाल पकड़ घसीटते हुए पीटा, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 फरवरी।
नंदिनी थाना अंतर्गत माटरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने मिलकर एक महिला को जमकर पीट दिया। महिला की कमर, पीठ, गर्दन में चोट आई है। नंदिनी पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

माटरा निवासी मंटोरिया मंडावी ने पुलिस को बताया कि बीती रात 8 बजे घर में बहू संतोषी मंडावी के साथ वह खाना बना रही थी। पुत्र बिसम्भर पानी चलाने खेत गया था कि उसी समय गांव के रूपराम साहू ऊर्फ रूप अपने बेटे गणेश, रामजी तथा भाई बहू कौशिल्या साहू के साथ उसके घर के सामने आकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गालियाँ देने लगे। मंटोरिया ने घर के सामने गली में निकल कर मना किया तो रूप साहू, कौशिल्या ने उसका बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटने लगे। पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की। उसे मिलकर सभी पीटने लगे तो पड़ोसी विजय गोड, बहू संतोषी मंडावी एवं गांव के रोमा साहू ने बीचबचाव किया तो सभी वहाँ से निकल गए।

नंदिनी पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी रूपराम साहू ऊर्फ रूप, गणेश, रामजी तथा कौशिल्या साहू के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट