दुर्ग

एसआर हॉस्पिटल ने कोरोना संक्रमित वृद्धा का किया सफल ऑपरेशन
03-Feb-2022 5:39 PM
एसआर हॉस्पिटल ने कोरोना संक्रमित वृद्धा का किया सफल ऑपरेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 3 फरवरी। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ ने कचांदूर निवासी सेजिया बाई चंद्राकर (78 वर्ष) का सफल आपरेशन कर उन्हें नया जीवन दिया है।

घर के बाथरूम में गिरने के कारण बुजुर्ग महिला के बाएं पैर के जांघ की हड्डी के कई टुकड़े हो गए थे। उसे बालोद जिले के अस्पताल में ले जाया गया, जहां कोविड टेस्ट रिपोर्ट में उसे संक्रमित पाया गया। मरीज के परिजनों ने कोविड-19 संक्रमण के उपचार एवं हड्डी के ऑपरेशन के लिए कई अस्पताल में संपर्क किया, किंतु करोना संक्रमित होने के कारण अन्य अस्पताल में उपचार एवं टूटी हड्डी के ऑपरेशन के लिए मना कर दिया गया था।

उन्हें किसी अन्य किसान द्वारा पता लगा कि एसआर हॉस्पिटल दुर्ग बेहतर अस्पताल है। जहां नॉन कोविड एवं कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है। एसआर अस्पताल में बुजुर्ग महिला के भर्ती होने के बाद उसका उपचार कोविड-19 के नियमों के तहत किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं शासन द्वारा बनाए गए नियमों के तहत टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन व उपचार आयुष्मान योजना के तहत किया गया। भर्ती के वक्त मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम था। मरीज को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

मरीज के परिजनों ने बताया कि एसआर हॉस्पिटल दुर्ग क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल है। अस्पताल के समस्त स्टाफ सेवा भाव से सभी मरीजों का उपचार करते हैं। हम मरीज के उपचार के लिए कई अस्पताल भटके, कोरोना संक्रमित होने के कारण मरीज को कहीं भी भर्ती नहीं लिया गया, किंतु एसआर हॉस्पिटल की टीम ने मरीज की जान बचाई। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन का धन्यवाद दिया।

अस्पताल के कोविड इंचार्ज डॉ. सुशांत कांडे, आईसीयू इंचार्ज डॉ. पवन देशमुख, डॉ. रंजन सेनगुप्ता व डॉ. अश्वनी शुक्ला डॉ संदीप ओझा एवं समस्त टीम के द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। बुजुर्ग महिला के टूटी हड्डी का ऑपरेशन डॉ. दीपक सिन्हा अस्थि व वात रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। ऑपरेशन में ओटी इंचार्ज कुमारी हरि साहू, ओटीटेक्नीशियन योगेश साहू, सिस्टर ममता, सुचिता, उषा रजक, आभा खूटे, अपर्णा, सुचिता कवाडक़र, उमा, सीमा बरहरे, प्रतिमा केरकट्टा, तिरूबाला व अन्य स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी।

अस्पताल के चेयरमैन संजय तिवारी ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ,ओ.टी. स्टॉफ, सफाई कर्मचारी सहित सभी स्टाफ के सेवा भाव की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।


अन्य पोस्ट