दुर्ग

ठोकर से बाइक सवार घायल
03-Feb-2022 3:12 PM
ठोकर से बाइक सवार घायल

दुर्ग, 3 फरवरी । जिला न्यायालय से घर लौट रहे अधिवक्ता की मोटर साइकिल को नगर निगम के गेट के सामने जेसीबी ने ठोकर मार दी। इससे मोटरसाइकिल चालक को चोट आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती  किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को पदमनाभपुर निवासी संजय कुमार चंद्राकर जिला न्यायालय से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नगर निगम के सामने नगर निगम के कार्य में लगी जेसीबी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की गाड़ी को ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी के हाथ, पैर में चोट आई और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया।


अन्य पोस्ट