दुर्ग

सोवियत संघ व भारत के मध्य इस्पात संयंत्र के इकरारनामा की याद में शपथ
03-Feb-2022 3:05 PM
सोवियत संघ व भारत के मध्य इस्पात संयंत्र के इकरारनामा की याद में शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी । 
फाउंडेशन द्वारा आयोजित थैंक यू भिलाई कार्यक्रम में नेत्रदान रक्तदान व देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन सहित भिलाई दुर्ग की संस्थाओं को सम्मानित किया गया। नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,  कुलवंत भाटिया, सुरेश जैन, हरमन दुलाई, मुकेश राठी, जितेंद्र हासवानी, विकास जायसवाल को रायपुर विधायक  विकास उपाध्याय, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव शपथ फाउंडेशन अध्यक्ष अशोक गुप्ता के हाथों प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दे सम्मानित किया।

अशोक गुप्ता ने नवदृष्टि फाउंडेशन को सम्मनित करते हुए कहा अंचल में सर्वाधिक नेत्रदान कर चुकी संस्था व सर्वाधिक बार रक्तदान कर चुके संस्था के सदस्य राज आढ़तिया को सम्मानित कलरते हुए हर्ष हो रहा है व हम शपथ फाउंडेशन की ओर से लोगों से अनुरोध करते हैं अधिक से अधिक लोग समाज के हित में नेत्रदान व रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूर्ण करें।

कुलवंत भाटिया ने कहा समाज सेवा, कला, खेल, पर्यावरण एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ सम्मानित होने पर हमारे सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा व हम दोगुनी क्षमता से समाज हेतु कार्य करेंगे। सम्मनित होने पर राज आढ़तिया ने कहा अपने जीवन में 109 बार रक्तदान कर मै पूर्ण स्वस्थ हूं। अत: मैं अन्य लोगों को यह सन्देश देना चाहता हूँ, रक्त देने से किसी प्रकार की कमजोरी या अन्य विकार नहीं आते, यह केवल भ्रान्ति है, बल्कि रक्तदान कर वयक्ति ज्यादा स्वस्थ रह सकता है, अत: सभी से अपील है स्वस्थ समाज हेतु अधिक से अधिक रक्तदान करें।

नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, सूरज साहू , हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, गोपी रंजन दास, विकास जायसवाल पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, किरण भंडारी, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन ,आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी, प्रफुल्ल जोशी, मनीष जोशी, प्रसाद राव, संतोष रत्नानी, दीपक बंसल ने शपथ फाउंडेशन को संस्था को सम्मान देने धन्यवाद दिया।


अन्य पोस्ट