दुर्ग

सडक़ किनारे शराबियों की जमी थी महफि़ल, 3 पकड़ाए
02-Feb-2022 5:48 PM
सडक़ किनारे शराबियों की जमी थी महफि़ल, 3 पकड़ाए

भिलाई नगर, 2 फरवरी। बीती रात नंदिनी खुंदनी गांव में सडक़ किनारे पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास ले शराब की महफि़ल जमाए शराबियों में पुलिस टीम देख हडक़म्प मच गया। कई शराबी जैसे तैसे मौके से भाग निकले, लेकिन तीन को दौड़ा कर पेट्रोलिंग टीम ने धरदबोचा है।

पुलिस के अनुसार कल रात लगभग 8 बजे मुखबिर से नंदिनी सूचना मिली कि ग्राम नंदिनी पुलिस को खबर मिली कि नंदिनी खुंदनी गांव की देशी शराब दुकान से जेके लक्ष्मी खदान रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग अवैध रूप से शराब पी रहे हैं। सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तो कई शराबी अलग-अलग दिशा में भागने लगे। पेट्रोलिंग टीम ने शराबी 45 वर्षीय रोहित यादव, 33 वर्षीय जीवन साहू, 30 वर्षीय रवि साहू तीनों निवासी ग्राम गोता थाना नंदिनी को पकड़ लिया है। तीनों को नंदिनी थाना लाकर इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी (संशोधन) अधिनियम 2002 की धारा 36 (च) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 


अन्य पोस्ट