दुर्ग

कार की ठोकर से 2 घायल, चालक पर जुर्म दर्ज
02-Feb-2022 4:57 PM
कार की ठोकर से 2 घायल, चालक पर जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 2 फरवरी। कल रात बाईक से घर लौट रहे युवक कार की ठोकर से घायल हो गए। यह दुर्घटना स्टेशन मरोदा ब्रिज की टर्निंग पर हुई। नेवई पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय विजेंद्र बांधे अपने दोस्त ओम प्रकाश साहू की मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एलडी 0537 पर बैठ रात में टंकी मरोदा शराब भट्टी गया। वहां से शराब पीने के बाद दोनों घर लौट रहे थे, तभी स्टेशन मरोदा ओवर ब्रिज की टर्निंग के पास उतई की तरफ से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 बी यू 5450 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाईक को सामने से ठोकर मार दी, जिससे विजेंद्र और ओमप्रकाश बाईक समेत गिर गए।

बाईक चला रहे ओम प्रकाश साहू के सिर, पैर और चेहरे में गंभीर चोट तथा विजेंद्र के पैर तथा नाक में चोट आई है। डायल 112 वाहन घटनास्थल पहुँचा और घायलों को शासकीय अस्पताल दुर्ग ले गए। जहां ओम प्रकाश साहू को भर्ती किया गया तथा विजेंद्र ने प्राथमिक उपचार बाद देर रात थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

 


अन्य पोस्ट