दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 फरवरी । घर की छत पर ले जाकर मासूम बच्ची के साथ अनाचार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अविनाश के त्रिपाठी की कोर्ट ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 सह पठित धारा 18 के तहत 10 वर्ष का सश्रम कारावास 5000 रुपए अर्थदंड तथा धारा 8 के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास तथा 3000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी।
11 वर्षीय पीडि़ता अपने माता-पिता व परिवार वालों के साथ कु हारी में निवास करती थी। वह कक्षा तीसरी की छात्रा थी। 10 दिसंबर 2019 को बच्ची के पिता टेलर का काम करने दुकान चले गए थे। सुबह 9.30 बजे बच्ची की मां भी मजदूरी काम पर चली गई थी। बच्ची अपने बड़े भाई के साथ घर पर ही थी। तभी आरोपी उमेश कुमार उर्फ बबलू जोशी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने किराए के मकान की छत के ऊपर लेकर गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। इसी दौरान वहां पर एक अन्य पड़ोसी पहुंच गया जिसको देख आरोपी वहां से भाग निकला। रोती बिखरती बच्ची अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कुम्हारी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।