दुर्ग

शटर तोडक़र रकम की चोरी, शिकायत दर्ज
02-Feb-2022 4:00 PM
शटर तोडक़र रकम की चोरी, शिकायत दर्ज

दुर्ग, 2 फरवरी। स्पेयर पार्ट की दुकान का शटर तोडक़र अज्ञात चोर ने दुकान में रखे नकदी रकम व अन्य सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा &80, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अक्षय सी बीजू की पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास जीई रोड दुर्ग में जेके ऑटोमोबाइल के नाम से दुकान है।

25 जनवरी की शाम को 7 बजे  दुकान के कर्मचारी चले गए  थे। इसके बाद प्रार्थी ने दुकान में ताला लगा कर अपने घर रायपुर चला गया। दूसरे दिन  26 जनवरी की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा शटर टूटा हुआ है और दुकान के भीतर गल्ले में रखे 22711 रुपए गायब है। प्रार्थी के मुताबिक ऑटो पाट्र्स के कुछ सामान भी चोरी गए हैं जो बिल से मिलाने के बाद ही पता चल पाएगा।
 


अन्य पोस्ट