दुर्ग

वोरा के निर्देश पर जीई रोड के पेंच वर्क का कार्य शुरू
02-Feb-2022 3:32 PM
वोरा के निर्देश पर जीई रोड के पेंच वर्क का कार्य शुरू

सडक़ पर गड्डे भरने के साथ ऊबड़ खाबड़ रोड का होगा संधारण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 फरवरी। 
विधायक अरुण वोरा के निर्देश पर जीई रोड पर गड्ढे भरने के लिए डामरीकरण का पैच वर्क शुरू किया गया। नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक के बीच रोड पर ऊबडख़ाबड़ सडक़ और गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क किया जा रहा है। वोरा ने हाल ही में पीडब्लूडी विभाग के अफसरों को जीई रोड पर पैच वर्क करने के निर्देश दिये थे। वोरा के निर्देशों के बाद आज से पैच वर्क शुरू कर दिया गया। वोरा ने जिला पंचायत कार्यालय के सामने बड़े गड्ढे को भी भरने के निर्देश दिये हैं।

स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद विधायक अरुण वोरा ने मंगलवार रात 8 बजे पैच वर्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस चालकों सहित अन्य वाहन चालकों ने वोरा को पैच वर्क कार्य कराने के लिए धन्यवाद भी दिया। वोरा ने कहा है कि सभी प्रमुख सडक़ों का रूटीन मेंटेनेंस होना चाहिए। सडक़ पर गड्ढे या ऊबडख़ाबड़ रोड पर आवागमन से लोगों को परेशानी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों को जीई रोड पर पूरी सावधानी से पैच वर्क का काम करने कहा है।


अन्य पोस्ट