दुर्ग
कार की ठोकर से स्कूटी सवार युवक घायल
02-Feb-2022 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 2 फरवरी । नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक पर एक स्कूटी सवार को कार चालक ठोकर मार फरार हो गया। सुपेला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनाक्षी सैलून नेहरू नगर कर्मी 29 वर्षीय रोहित साहू निवासी दीपक नगर दुर्ग कल शाम पौने 4 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सीबी 7209 से नेहरू नगर सैलून जा रहा था। गुरूद्वारा चौक के पास दुर्ग सफेद रंग की कार चालक तेज व लापरवाही से चलाकर स्कूटी को बाएँ तरफ से ठोकर मार दिया। रोहित स्कूटी समेत गिर पड़ा और उसके बाएँ हाथ और पैर में चोट आई है। रोहित ने बताया कि उस कार का नंबर सीजी 04 केजेड 9689 है। एक्सीडेंट बाद कार चालक वाहन समेत भाग गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे