दुर्ग

चाकू लहराते डरा रहा युवक गिरफ्तार
02-Feb-2022 2:42 PM
चाकू लहराते डरा रहा युवक गिरफ्तार

भिलाई नगर, 2 फरवरी । खुर्सीपार में एक 20 वर्षीय युवक को चाकू ले लोगों को डरते धमकाते देख पुलिस को खबर दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नकम्मा मोहल्ला गांधी विद्यालय के पास खुर्सीपार में एक युवक मोहल्ले मे जाने आने वालों को अपने चाकू लहराते हुए डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा तो चाकू के साथ आरोपी वहीं मिल गया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान 20 वर्षीय एल नरेश पिता एल दीना निवासी शीतला मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार के रूप में हुई। मौके पर गिरफ्तार कर खुर्सीपार थाना ला उसके खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 और 27 के तहत जुर्म दर्ज कर किया गया है।


अन्य पोस्ट