दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 फरवरी। मोटर सायकल से स्टंट करते हुए दुर्घटना के शिकार दो युवकों में पीछे बैठे दोस्त की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बाईक चला करतब दिखा रहा युवक अब भी कोमा में है। कल रात इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी बाईक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
कोतवाली थाना एएसआई जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि 8 जनवरी की रात लगभग 9 बजे सेक्टर-10 दुर्गा पंडाल के पास बाईक क्रमांक सीजी 04 एलबी 0510 पर चितरंजन और अभिषेक कुमार द्विवेदी (21) सेक्टर 10 तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक स्टंट करते हुये गिर कर दुर्घटना के शिकार हुए थे। दोनों को गंभीर अवस्था में परिजनों ने बीएम शाह अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया था। जहां आईसीयू में उपचार के दौरान अभिषेक द्विवेदी की दुर्घटना की रात पौने 4 बजे मृत्यु हो गई थी, जबकि बाईक चालक चितरंजन प्रधान चितरंजन प्रधान को सिर मे गंभीर चोट आने से वह अभी तक कोमा में है।
सुपेला से मर्ग कायम कर डायरी भिलाई नगर थाना आई मर्ग डायरी की जाँच में बाईक चालक द्वारा स्टंट करते हुए लापरवाही पूर्वक तेज चलाने से दुर्घटना होना पाया गया।
इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी बाईक क्रमांक सीजी 04 एलबी 0510 के चालक चितरंजन प्रधान के खिलाफ 279, 304-ए, 337 और 338 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।