दुर्ग

अवैध प्लाटिंग कर टुकड़ों में बेचा, पंजीयन पर रोक लगाने लिखा पत्र
01-Feb-2022 3:37 PM
अवैध प्लाटिंग कर टुकड़ों में बेचा, पंजीयन पर रोक लगाने लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 1 फरवरी।
अवैध प्लाटिंग कर भूखंडों के विक्रय पर अंकुश लगाने नगरपालिका प्रशासन ने कमर कसी है। सीएमओ ने उक्त भूखंडों से संबंधित जानकारी जिला पंजीयक दुर्ग को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया है कि इन भूखंडों के पंजीयन पर रोक लगाने का कष्ट करें।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यवाही करने हेतु नगर पालिका परिषद के राजस्व विभाग द्वारा तत्काल राजस्व टीम का गठन कर प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए वार्ड 8 मौके पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि प. ह. नं. 53 कुम्हारी तहसील- धमधा के भूमि खसरा क्रमांक 144 रकबा 0.385 हेक्टेयर जो कि राजस्व रिकॉर्ड में भूमि स्वामी गुमान धर पिता विष्णु धर के नाम पर दर्ज है, उक्त भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर भूखंडों को छोटे-छोटे टुकड़ों में विक्रय किया जा रहा है ।  
सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा ने उपरोक्त भूखंडों से संबंधित जानकारी राजस्व टीम द्वारा सौंपे जाने के उपरांत जिला पंजीयक दुर्ग को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया है कि इन भूखंडों के पंजीयन पर रोक लगाने का कष्ट करें।


अन्य पोस्ट