दुर्ग

सेवानिवृत्त दिलीप को दी विदाई
01-Feb-2022 3:21 PM
सेवानिवृत्त दिलीप को दी विदाई

दुर्ग, 1 फरवरी। कलेक्ट्रेट में कार्य कर रहे भृत्य दिलीप कुमार साहू अपने 28 वर्ष के कार्यकाल के बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर उनके सहकर्मियों एवं अधिकारियों के द्वारा उनके सरल-सादगी पूर्ण और कर्मशील व्यक्तित्व पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर  प्रवीण कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर  सरोज महिलांगे आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट